Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलिंपिक के फाइनल से पहले अयोग्य घोषित किए जाने का मामला बुधवार को संसद में भी गूंजा। अब खेल खेल मंत्री मनसुख मांडविया इस मामले में दोपहर 3 बजे के करीब संसद में बयान देंगे। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन को यह जानकारी दी। विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम वर्ग कुश्ती के फाइनल में खेलने से पहले अधिक वजन के चलते अयोग्य घोषित करार दे दिया गया।