Get App

Work From Home खत्म तो छोड़ी कंपनी, Amazon एंप्लॉयी ने गंवाए ₹1.7 करोड़ के शेयर

वर्क फ्रॉम होम (Work from Home) कर रहे एक एंप्लॉयी को जब एमेजॉन (Amazon) ने वापस ऑफिस से काम करने के लिए बुलाया तो उसने मना कर दिया। उसने करीब चार साल तक घर से काम किया था। इसके बाद ऑफिस से काम करने के लिए दबाव बढ़ा तो एंप्लॉयी ने ऑफिस ज्वॉइन करने की बजाय कंपनी ही छोड़ दी। इससे उसे 2 लाख करोड़ डॉलर (1.7 करोड़ रुपये) के कंपनी के शेयर छोड़ने पड़े

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 06, 2023 पर 4:27 PM
Work From Home खत्म तो छोड़ी कंपनी, Amazon एंप्लॉयी ने गंवाए ₹1.7 करोड़ के शेयर
Amazon का कहना है कि वर्क फ्रॉम होम से काम बेहतर नहीं होता है लेकिन कंपनी छोड़ने वाले एंप्लॉयीज का दावा है कि इसे लेकर कोई आंकड़ा ही नहीं है जो कंपनी के अनुमान को सपोर्ट करे।

वर्क फ्रॉम होम (Work from Home) कर रहे एक एंप्लॉयी को जब एमेजॉन (Amazon) ने वापस ऑफिस से काम करने के लिए बुलाया तो उसने मना कर दिया। उसने करीब चार साल तक घर से काम किया था। इसके बाद ऑफिस से काम करने के लिए दबाव बढ़ा तो एंप्लॉयी ने ऑफिस ज्वॉइन करने की बजाय कंपनी ही छोड़ दी। इससे उसे 2 लाख डॉलर (1.7 करोड़ रुपये) के कंपनी के शेयर छोड़ने पड़े। हालांकि उसे इस बात का अफसोस नहीं है। उसका दावा है कि ऑफिस ज्वाइन करने के लिए शिफ्टिंग में ही उसके 1.2 करोड़ रुपये खर्च हो जाते।

आखिर ज्वाइन क्यों नहीं किया Amazon

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमेजॉन के इस एंप्लॉयी को ऑफिस से काम करने के लिए घर से काफी दूर शिफ्ट होना पड़ता। उसका घर न्यूयॉर्क में है और एमेजॉन उसे करीब 2400 किमी दूर सिएटल में बुला रही थी। साढ़े तीन साल तक एमेजॉन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके एंप्लॉयी का कहना है कि उसे काम करने में मजा बहुत आया और अगर ऑफिस जाने की अनिवार्यता न होती तो वह इसे छोड़ता भी नहीं। न्यूयॉर्क में अभी हाल में उसने और उसकी पत्नी ने एक प्रॉपर्टी खरीदी थी तो इससे किसी और शहर में जाने का कोई तुक ही नहीं बनता। उसने अपने बॉस को बताया कि परिवार और जानवरों के साथ उसे सिएटल में शिफ्ट होने के लिए 1.5 लाख डॉलर (1.2 करोड़ रुपये) खर्च होते तो वर्क फ्रॉम होम बढ़ाने की मांग की थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने रिलोकेशन पैकेज का भी रास्ता खोजा लेकिन वह नहीं मिला।

Amazon के इस पूर्व एंप्लॉयी ने छंटनी के बाद फिर से भर्ती के ऑफर को बार-बार क्यों ठुकराया?

अब आगे क्या?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें