Get App

दलेर मेंहदी के बाद अब आनंद महिंद्रा ने 'Metaverse' में रखा कदम, 'SimpliCity' नाम से बसाया शहर

भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने बुधवार को एक वीडियो शेयर कर महिंद्रा ग्रुप के 'मेटावर्स (Metaverse)' की दुनिया में उतरने की जानकारी दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2022 पर 8:34 PM
दलेर मेंहदी के बाद अब आनंद महिंद्रा ने 'Metaverse' में रखा कदम, 'SimpliCity' नाम से बसाया शहर
आनंद महिंद्रा ने Metaverse में रखा कदम

भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने बुधवार को एक वीडियो शेयर कर महिंद्रा ग्रुप के 'मेटावर्स (Metaverse)' की दुनिया में उतरने की जानकारी दी। आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "महिंद्रा ग्रुप ने मेटावर्स में कदम रखा है। आप भी हमारे साथ आइए। हमारा मानना है कि यह सिर्फ एक गढ़ी हुई वर्चअुल दुनिया नहीं है; बल्कि यह एक ऐसी जगह भी है जहां हम वास्तविक दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए समाधान तलाश सकते हैं।"

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी है। वीडियो में आनंद महिंद्रा कहते हैं, "मैं एक ऐसे जगह पर आपका स्वागत करना चाहता हूं जिसे हम बना रहे हैं, यह असली दुनिया या अन्य संभावित दुनिया का एक साझा, यथार्थवादी और 3D एहसास है, जिसमें लोग डिजिटल अवतार के रूप में भाग लेते हैं। हम इसे सिम्पलीसिटी (SimpliCity) कहते हैं।"

महिंद्रा की मेटावर्स दुनिया- SimpliCity एक वर्चुअल शहर होगा, जिसे महिंद्रा ग्रुप ने मेटावर्स में बनाया है। इसे महिंद्रा ग्रुप की सॉफ्टवेयर कंपनी टेक महिंद्रा ने तैयार किया है। SimpliCity में कई चीजें होंगी, जिसमें एक कार डीलर, एनएफटी मार्केटप्लेस, वर्चुअल बैंक और गेमिंग सेंटर होगा।

आनंद महिंद्रा के वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें