Bengaluru Mahalakshmi Murder Case: शादी का प्रस्ताव, तीखी नोकझोंक, कई अफेयर और गुस्से के कारण कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महालक्ष्मी की नृशंस हत्या हुई। श्रद्धा वालकर हत्याकांड और महालक्ष्मी की हत्याओं में कई समानताओं के कारण पुलिस को संदेह है कि मुख्य आरोपी मुक्ति रंजन रॉय ने सोशल मीडिया पर दिल्ली क्राइम के वीडियो देखकर श्रद्धा मामले से उसे हत्या की प्रेरणा मिली होगी। 29 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव उसके घर में फ्रिज से बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार, महिला का शव 59 टुकड़ों में कटा हुआ पाया गया था।
