सिलिकॉन वैली के नाम मशहूर शहर और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु अपने ट्रैफिक के लिए काफी बदनाम है। इसके अलावा यहां पर हाल फिलहाल के दिनों में ऑटो बुक करने का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। इस दौरान आए दिन अलग अलग तरह की घटनाएं भी सुनने को मिलती हैं। जिनमें से कुछ घटनाएं काफी चौंकाने वाली और हैरान करने वाली होती हैं। वहीं कई सारी घटनाएं इंटरनेट पर काफी एंटरटेनिंग भी लगती हैं। ऐसी ही एक घटना में बेंगलुरु की महिला ने ऑटो बुक करने के बारे में एक ट्वीट किया है। यह अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
