Chandra Grahan 2023: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी 28 अक्टूबर दिन शनिवार को लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण देश के कई राज्यों में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस घटना को शुभ नहीं माना जाता है। सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच में आ जाती है। तब चंद्रग्रहण लगता है। वहीं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते है तो चंद्रमा पर ग्रहण लग जाता है। वहीं चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।
