Get App

Corona in Delhi: दिल्ली में फिर लौटा वर्क फ्रॉम होम कल्चर, सभी प्राइवेट ऑफिस बंद करने का ऐलान

Corona in Delhi: दिल्ली में रेस्टोरेंट और बार को बंद करने का आदेश दिया गया है। हालांकि रेस्टोरेंट से फूड आइटम की होम डिलीवरी और टेकअवे की सुविधा दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2022 पर 12:55 PM
Corona in Delhi: दिल्ली में फिर लौटा वर्क फ्रॉम होम कल्चर, सभी प्राइवेट ऑफिस बंद करने का ऐलान
दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तरों को बंद करने का आदेश

Corona in Delhi: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी को देखते हुए अब दिल्ली के सभी निजी दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश दे दिया गया है।

दिल्ली सरकार ने आज 11 जनवरी को ऐलान किया है कि दिल्ली में रेस्टोरेंट और बार बंद रहेंगे। हालांकि रेस्टोरेंट से फूड आइटम के लिए होम डिलीवरी और घर ले जाने की सुविधा मुहैया कराई गई है।

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट (Delhi Disaster Management Authority – DDMA) के नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी प्राइवेट ऑफिस को बंद करने आदेश दिया गया है। सिर्फ जिन्हें छूट मिली है, वही ऑफिस खुलेंगे। सरकार ने प्राइवेट ऑफिस को घर से काम करने की सलाह दी है।

यह फैसला दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में एक रिव्यू मीटिंग के बाद लिया गया है। इस रिव्यू मीटिंग में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें