बटर चिकन को सबसे पहले किसने बनाया? इसे लेकर नई दिल्ली के मोती महल और दरियागंज रेस्टोरेंट चेन के बीच छिड़ी कानूनी जंग और तेज होने वाली है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट में नए फोटो और वीडियो, सबूत के तौर पर पेश किए गए हैं। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में राजधानी के इन दोनों रेस्टोरेंट्स ने बटर चिकन और दाल मखनी के आविष्कार को लेकर अपना-अपना दावा ठोंका है। दरियागंज रेस्टोरेंट वालों ने अपनी टैगलाइन में बटर चिकन और दाल मखनी का आविष्कार करने का दावा कर दिया था। इस पर मोती महल रेस्टोरेंट वालों ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
