देश भर में कल (31 अक्टूबर 2024) की रात लोग दिवाली के जश्न में डूबे हुए थे। इस बीच दिल्ली में दिवाली मनाने वाले लोग भूल गए कि इससे प्रदूषण का क्या हाल होगा? राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स करीब 400 के आसापस नजर आया। राजधानी में हर कोने में पूरी रात पटाखे की आवाज गूंजती रही। लाख सख्ती के बवाजूद दिवाली में जमकर पटाखे जलाए गए। दिल्ली की आबो हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में आज (1 नवंबर 2024) AQI 361 दर्ज किया गया है। वहीं कल 328 दर्ज किया गया था। यह कल के मुकाबले आज बहुत ज्यादा है।
