Get App

फोन कर अश्लील वीडियो दिखा केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने वाले 2 गिरफ्तार

Sextortion Call: दिल्ली पुलिस ने एक केंद्रीय मंत्री को फोन कर अश्लील वीडियो भेजकर सेक्सटॉर्शन के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश के आरोप में राजस्थान से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने जून में मंत्री को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया था। पुलिस ने बताया कि जून में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी मोहम्मद वकील और मोहम्मद साहिब को अब गिरफ्तार कर लिया गया है

Akhileshअपडेटेड Jul 27, 2023 पर 10:36 AM
फोन कर अश्लील वीडियो दिखा केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने वाले 2 गिरफ्तार
Sextortion Call: इससे पहले मई में दिल्ली पुलिस ने एक सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़ किया था

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक केंद्रीय मंत्री को कथित तौर पर फोन कर अश्लील वीडियो भेजकर सेक्सटॉर्शन के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश के आरोप में राजस्थान से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह मामला केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने जून में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया था। जैसे ही उन्होंने उस फोन को उठाया एक अश्लील वीडियो चलने लगा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत फोन काट दिया।

पुलिस ने बताया कि पटेल को बाद में एक व्यक्ति ने फोन किया और उनकी (मंत्री की) वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि जून में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी मोहम्मद वकील और मोहम्मद साहिब को जुलाई में गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़

इससे पहले मई में दिल्ली पुलिस ने एक सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़ किया था। मामले में एक 22 वर्षीय युवक को सोशल मीडिया पर उनकी निजी चैट और वीडियो पोस्ट करने की धमकी देकर कई लोगों से 7 लाख रुपये से अधिक की वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामला तब सामने आया जब शाहदरा निवासी 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि मार्च में उसे एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें