Delhi Metro इन दिनों चोरों का अड्डा (Pick Pocket in Delhi) बन गई है। मोबाइल फोन चोरी (Mobile Phone Stolen) से लेकर सामान चोरी होने की भी वारदातें सामने आने लगी हैं। एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन उसने आदमी को रंगे हाथों पकड़ (Thief Captured) लिया फिर क्या भीड़ से भरे कोच में महाभारत होने लगी। ताबड़तोड़ थप्पड़ (Thief Brutally Beaten) कथित चोर पर बरसाए जा रहे थे। लोग भी तमाशबीन बने हुए थे ऐसे में वीडियो को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Video Viral) कर दिया गया। एक्स पर ये वीडियो @gharkekalesh हैंडल से अपलोड हुई है। हालांकि ये पूरी तरह से कंफर्म नहीं है कि ये वीडियो कितनी पुरानी है। कुल मिलाकर चोर इससे पहले की कोई सफाई दे पाता उसे बिना साबुन-पानी के जमकर धोया गया।
