Dunki: शाहरुख खान की ‘डंकी’ का फाइनल ड्रॉप थिएटर है। हार्डी की इस दुनिया में आपको रोमांस, रोमांच, एक्शन और थ्रिल सब मिलेगा। ये जर्नी है उन मुश्किलों और मुसीबतों की जो विदेश जाने के सपने के हर पड़ाव में आती है। फिल्म ने डंकी रूट को आम लोगों के बीच काफी पॉपुलर कर दिया है। लोगों को विदेश जाने के लिए वीजा सिस्टम का तो पता था लेकिन डंकी रूट हमेशा से ही ज्यादातर लोगों की समझ से परे था। ये अमेरिका, यूके और कनाडा के अंदर एंट्री पाने का गैर कानूनी तरीका है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।
