Get App

Google Map फॉलो करते हुए टूटे पुल से गिरकर हुई युवक की मौत, परिवार ने टेक कंपनी के खिलाफ किया केस

गूगल मैप पर भरोसा कर लोग की बार ऐसी गलियों में फंस जाते हैं जहां से निकल पाना भी मुश्किल होता है। एक आदमी के साथ भी कुछ ऐसा हुआ लंबे समय से टूटे पुल से रास्ता दिखाने की वजह से आदमी हादसे का शिकार हो गया। भारी बारिश की वजह से पुल से गिरकर आदमी की जान चली गई। अब आदमी के परिवार ने कंपनी के खिलाफ केस कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2023 पर 1:22 PM
Google Map फॉलो करते हुए टूटे पुल से गिरकर हुई युवक की मौत, परिवार ने टेक कंपनी के खिलाफ किया केस
गूगल मैप के Suggest and Edit के फीचर का इस्तेमाल कर कई बार अपडेट भी दी

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले एक आदमी की बीते साल गूगल मैप की गलत डायरेक्शंस की वजह से मौत हो गई थी। दरअसल आदमी ने एक टूटे हुए पुल पर गाड़ी चढ़ा दी थी जहां से उसकी गाड़ी गिर गई औऱ वो हादसे का शिकार हो गया। आदमी के परिवार ने गूगल के खिलाफ मुकदमा किया है। बीते साल सितंबर में फिलिप पैक्सन नाम के एक मेडिकल डिवाइस सेल्समैन और यूएस नेवी के दिग्गज गाड़ी से अपने घर जा रहे थे।

भारी बारिश में हुआ हादसा

रास्ते में बहुत बारिश हो रही था। तभी बिना बैरिकेडिंग वाले एक पुल से गिरकर उनकी जान चली गई। फिलिप की दो बेटिया हैं। वो उस रात गूगल मैप को फॉलो करते हुए घर जा रहे थे। ऐप पर भरोसा करते हुए उन्हें लगा कि पुल पूरी तरह से सुरक्षित होगा। वो रूट पर अपनी जीप ग्लेडिएटर से आगे बढ़ते रहे। आगे जाकर उनकी कार 20 फीट की गहराई में जा गिरी। फिलिप की पानी में डूबने से मौत हो गई।

परिवार को पहले भेज बाद में गए घर

फिलिप अपने दोस्त के घर ज्वाइंट बर्थडे पार्टी में गए हुए थे। जहां उनकी बेटी और दोस्त के बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा था। पार्टी खत्म होने के बाद वो वेन्यू पर सफाई के लिए रुक गए। जबकि उनकी पत्नी दोनों बेटियों के साथ पहले ही घर के लिए निकल गई। आदमी की पत्नी ने दायर की याचिका में बताया है कि गूगल मैप ने कथित तौर पर आदमी को पुल वाला रास्ता दिखाया था। ये पुल सालों पहले ही टूट गया था। लोगों ने भी गूगल को कई बार इस पुल को लेकर अलर्ट भेजा था।

Godrej Properties Share Price: इस लेवल तक हो सकती है गिरावट

गूगल के स्पोकपर्सन ने मांगी माफी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें