Weather Update: मुंबई में इन दिनों मौमस का मिजाज कुछ बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। धूल भरी आंधी और बारिश से मुंबईकर बेहाल नजर आ रहे है। वहीं भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं पूर्वी भारत में तापमान बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग Indian Meteorological Department's – IMD) 16 मई को त्तर पश्चिम और 18 मई को पूर्वी भारत में भीषण गर्मी की आशंका जताई है। इस बीच 20 मई को भारत के दक्षिण प्रायद्वीप में हल्की बारिश, तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
