Holi Temperature Increase: 25 मार्च को देशभर में होली का त्योहार (Holi Festival) सेलिब्रेट किया गया। गुलाल के साथ गुझिया का ये कॉम्बिनेशन काफी पॉपुलर है। ये त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि गर्मी (Holi Summer) का आगाज भी है। हालांकि साइंटिस्ट के मुताबिक हर बीत रहे साल के साथ होली का दिन और भी ज्यादा गर्म होता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1970 से लेकर अब तक मार्च और अप्रैल से लेकर देश में तापमान (Temperature in India) में बढ़ोतरी हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले समय में होली के दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 70 डिग्री तक जा सकता है।
