Smile Enhancement Surgery: शादी (Wedding Viral) के लिए लोगों को अलग-अलग तरह की प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) तो करवाते सुना था लेकिन मार्केट में स्माइल (Smile Surgery) को बेहतर करने वाली भी सर्जरियां हैं ये सुन आपको झटका लग सकता है। इतना ही नहीं लोग अपनी इस तरह की सर्जरियां भी करवा रहे हैं। हाल ही में हैदराबाद के एक आदमी ने 'स्माइल डिज़ाइनिंग' सर्जरी करवाई। अफसोस 16 फरवरी को हैदराबाद के जुबली हिल्स में FMS इंटरनेशनल डेंटल क्लिनिक (Dental Clinic) में प्रोसेस के दौरान ही 28 वर्षीय लक्ष्मी नारायण विंजाम की जान चली गई।
