International Women Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन लैंगिक समानता (Gender Equality), समाज में महिलाओं की भूमिका, महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार (Women Atrocities), महिलाओं के समान अधिकार (Women Equality) और इस बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। भले ही दुनिया 2024 में पहुंच गई लेकिन आज भी कई ऐसे देश हैं जहां महिलाएं स्वतंत्र (Women Freedom) नहीं है। उनके जीवन के अहम फैसले पुरुषों पर निर्भर करते हैं। उन्हें खुलकर जीने और पुरुषों के समान अवसर नहीं दिए जाते। UNESCO के मुताबिक "बीसवीं सदी में उत्तरी अमेरिका और यूरोप में श्रमिक आंदोलनों से इंटरनेशनल महिला दिवस का जन्म हुआ।”