Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। LG मनोज सिन्हा ने आतंकी संगठनों से संबंध रखने के कारण जम्मू-कश्मीर के तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। तीनों कर्मचारी वर्तमान में जेल में हैं। वे अलग-अलग आतंकी मामलों में सजा काट रहे हैं। तीनों में से एक कर्मचारी की पहचान फिरदौस अहमद भट के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस का कांस्टेबल है। वह सर्विस के दौरान आतंकवादी संगठन लश्कर के लिए काम करता था।