Jhansi Medical College Fire Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी के मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। झांसी मेडिकल कॉलेज में अग्निकांड हादसे को 5 दिन गुजर चुके हैं लेकिन मामला अभी भी चर्चा में बना हुआ है। 5 दिन बाद भी इस हादसे में मरने वाले बच्चों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक मरने वाले बच्चों की संख्या 15 तक पहुंच गई है। बीती शाम लक्ष्मी और महेंद्र को यह जानकारी दी गई कि उनका बच्चा भी अब जीवित नहीं रहा वह इस झांसी के मेडिकल कॉलेज में लगी आग का शिकार हो गया । अग्निकांड के दिन लक्ष्मी और महेंद्र को एक बच्चा मिल था। जिसको वह अपना बच्चा समझ कर तीन दिन तक पालते रहे। बाद में पता चला कि वह बच्चा कृपाराम और शांति देवी का था।
