Krishna Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने वाला त्योहार जन्माष्टमी सोमवार 26 अगस्त को देशभर में मनाया जाएगा। इस वर्ष हिंदू भक्त भगवान कृष्ण की 5251वीं जयंती मनाएंगे। जन्माष्टमी कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। भगवान कृष्ण के जन्मदिन के बाद 'दही हांडी' उत्सव मनाया जाता है, जो मंगलवार (27 अगस्त) को होगा। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित सभी प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त की मध्यरात्रि को मनाया जाएगा। जबकि वृन्दावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी 27 अगस्त की रात्रि में मनाई जाएगी। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालु दो-दो दिन जन्माष्टमी का आनंद ले सकेंगे।
