पश्चिमी उत्तर प्रदेश को गन्ने की खेती के लिए शुगर बाउल के तौर पर जाना जाता है। आमतौर पर गन्ने की लंबाई 5 से 7 फीट फीट तक ही होती है। लेकिन जयसिंहपुर के प्रगतिशील किसान चंद्रहास राणा ने ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करके शानदार खेती की है। उनके खेत में गन्ने की लंबाई 16 फीट तक पहुंच गई है। उन्होंने सीओएस 13235 प्रजाति का गन्ना बोया था। इतने लंबे गन्ने से किसान की आमदनी में भी इजाफा हुआ है।
