Mosquito Coil: मच्छरों के आतंक से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। इससे डेंगू, मलेरिया और येलो फीवर जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। आमतौर पर ज्यादातर लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए मॉस्किटो कॉइल या मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इन्हें जलाने से मच्छर भाग तो जाते हैं, लेकिन इससे निकलने वाले जहरीले धुएं से कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। एक रिसर्च में कहा गया है कि एक कॉइल 100 सिगरेट के बराबर खतरनाक है। इसमें से करीब पीएम 2.5 धुआं निकलता है जो कि बहुत ज्यादा है।
