Get App

नासा की सैटेलाइट इमेज से हुआ खुलासा, 740 फीसदी तक बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं

नासा की तरफ से जो तस्वीरें जारी की गई हैं उनके मुताबिक यह देखा जा सकता है कि 29 अक्टूबर के दिन बढ़कर 1,068 हो गई थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह बात निकल कर सामने आई है कि 25 अक्टूबर के मुकाबले 26 अक्टूबर के दिन पराली जलाने की घटनाओं में इजाफा हुआ था। इसके अलावा 29 अक्टूबर के दिन भी खेतों में आग जलाने की घटनाओं में इजाफा हुआ था

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Nov 03, 2023 पर 10:16 PM
नासा की सैटेलाइट इमेज से हुआ खुलासा, 740 फीसदी तक बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं
नासा के वर्ल्डव्यू सैटेलाइट से मिली इमेज के मुताबिक पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 740 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला है। नासा की तरफ से जो तस्वीरें जारी की गई हैं उनके मुताबिक यह देखा जा सकता है कि 29 अक्टूबर के दिन बढ़कर 1,068 हो गई थी

नासा (NASA) के वर्ल्डव्यू सैटेलाइट से मिली इमेज के मुताबिक पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 740 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला है। नासा की तरफ से जो तस्वीरें जारी की गई हैं उनके मुताबिक यह देखा जा सकता है कि 29 अक्टूबर के दिन बढ़कर 1,068 हो गई थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह बात निकल कर सामने आई है कि 25 अक्टूबर के मुकाबले 26 अक्टूबर के दिन पराली जलाने की घटनाओं में इजाफा हुआ था। इसके अलावा 29 अक्टूबर के दिन भी खेतों में आग जलाने की घटनाओं में इजाफा हुआ था। हालांकि मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि इस साल, पंजाब में पिछले साल की तुलना में 15 सितंबर से 29 अक्टूबर के बीच खेतों में आग लगने की घटनाओं में 57 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

पराली जलाने की सामने आ चुकी हैं इतनी घटनाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आधिकारिक डेटा में ऐसा बताया गया है कि 15 सितंबर से 29 अक्टूबर तक राज्य में 5,254 खेतों में आग लगने की घटनाएं हुईं, जबकि पिछले वर्ष ऐसे 12,112 मामले थे। इस बीच, हरियाणा सरकार ने दावा किया कि पराली जलाने पर नासा की तरफ से जारी इमेज दिल्ली और पंजाब की तरफ से पराली जलाने की घटनाओं में कमी आने के दावों की पोल खोलते हैं। हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार लगातार ही ऐसा दावा करती है कि पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। जबकि दिल्ली सरकार हरियाणा पर पराली जलाने का आरोप लगाती रही है।

क्या कहा हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने

सब समाचार

+ और भी पढ़ें