Navratri: बुधवार 3 अक्टूबर 2024 से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों में देवी दुर्गा की पूजा उनके अलग-अलग रूपों में की जाती है। जिससे साधक को शुभता, सौभाग्य और शक्ति का आशीर्वाद मिलता है। इस अवधि में देवी दुर्गा के भक्त दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अत्यधिक फलदायी मानते हैं। यह पाठ नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में सुख-समृद्धि लाता है।