राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-93 में स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में नोएडा अथॉरिटी ने बुलडोजर चलवा दिया है। रेजिडेंट्स के विरोध प्रदर्शन के बावजूद जेसीबी ने सोसाइटी के तकरीबन 16 फ्लैट्स के अतिक्रमण को ढहा दिया गया है। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों से अवैध निर्माण न तोड़ने की गुजारिश कीं, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।
