ओडिशा (Odisha) में एक युवक ने रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर अपनी गंदी हरकत से भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का कत्ल कर दिया। एक व्यक्ति को अपनी बहन के साथ बार-बार बलात्कार करने के लिए 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। आरोप है कि दोषी भाई ने बहन के साथ कई बार जबरन रेप किया, जिसके कारण 14 साल की उम्र में वह गर्भवती हो गई। ट्रायल कोर्ट के फैसले की पुष्टि करते हुए उड़ीसा हाई कोर्ट (Orissa High Court) ने रक्षाबंधन वाले दिन बुधवार को यह फैसला सुनाया। कोर्ट दोषी को 20 साल जेल की सजा सुनाई है।
