Get App

Pune Porsche Accident: ड्राइवर, अच्छा इनाम, पिज्जा पार्टी; फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा होता जा रहा है केस, आरोपी के दादा भी अरेस्ट

पोर्श दुर्घटना मामले में येरवडा थाने के दो अधिकारियों को कथित तौर पर लापरवाही बरतने को लेकर सस्पेंड कर दिया गया है। जिस ड्राइवर के बारे में दावा किया गया था कि वह इस घातक दुर्घटना में गाड़ी चला रहा था, उसने अब आरोप लगाया है कि नाबालिग के पिता ने उसे दोष अपने सिर लेने और दुर्घटना के समय ड्राइवर होने की बात स्वीकार करने के लिए मजबूर किया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 25, 2024 पर 10:47 AM
Pune Porsche Accident: ड्राइवर, अच्छा इनाम, पिज्जा पार्टी; फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा होता जा रहा है केस, आरोपी के दादा भी अरेस्ट
नाबालिग एक बड़े रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल का बेटा है।

Pune Porsche Crash: पुणे की एक अदालत ने पोर्श दुर्घटना मामले में 17 वर्षीय आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल समेत छह लोगों को 7 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अब आरोपी नाबालिग के दादा सुरेंद्र कुमार अग्रवाल को भी पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरेंद्र कुमार अग्रवाल पर अपने बिल्डर बेटे विशाल अग्रवाल को फरार होने में मदद करने, अपहरण और दुर्घटना का दोष अपने ऊपर लेने के लिए ड्राइवर पर दबाव डालने का आरोप लगाया गया है।

पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई तड़के कथित तौर पर पोर्श टायकन कार चला रहे नाबालिग चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया था। हादसे में दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई। पुलिस ने दावा किया है कि किशोर नशे की हालत में कार चला रहा था। नाबालिग एक बड़े रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल का बेटा है और उसके पिता को उसे बचाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस केस में नई डिटेल्स सामने आने के बाद मामला किसी फिल्म की कहानी जैसा मोड़ लेने लगा है। पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने 24 मई को कहा था कि ऐसा दिखाने की कोशिश की गई कि 19 मई को दुर्घटना के समय नाबालिग कार नहीं चला रहा था बल्कि कोई वयस्क व्यक्ति यानि कि ड्राइवर कार चला रहा था।

आरोप अपने सिर लेने के लिए ड्राइवर को अच्छे इनाम का लालच

सब समाचार

+ और भी पढ़ें