Get App

Sleeping Tips: महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले नींद आने में क्यों होती है परेशानी? जानिए कारण और उपाय

Sleeping Tips: दिमाग को सही तरह से फंक्शन करने के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। यह नींद से ही मिलता है। एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को नींद आने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भरपूर नींद नहीं लेने से सेहत पर असर पड़ने लगता है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 24, 2023 पर 3:09 PM
Sleeping Tips: महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले नींद आने में क्यों होती है परेशानी? जानिए कारण और उपाय
Sleeping Tips: महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा देर तक सोने की जरूरत रहती है

Sleeping Tips: आमतौर पर सभी लोगों को कम से कम 8 घंटे नींद जरूर लेनी चाहिए। कुछ लोग जल्दी सोने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें नींद नहीं आती है। महिलाओं के साथ यह समस्या ज्यादा है। स्टडी में पाया गया है कि कई शारीरिक और मनोवैज्ञानिक फैक्टर्स की वजह से महिलाओं को पुरुषों को मुकबाले नींद नहीं आने (insomnia) का खतरा ज्यादा रहता है। नींद नहीं आना एक स्लीप डिसऑर्डर के रूप में जाना जाता है। जिसमें लोगों को अक्सर सोने में परेशानी होती है। यह स्थिति कम या ज्यादा हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं।

महिलाओं को नींद नहीं आने की ज्यादा समस्या रहती है। कहा जा रहा है कि हार्मोनल बदलाव के चलते नींद नहीं आने की समस्या ज्यादा होती है। नींद पूरी नहीं होने से कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को स्वस्थ्य रहने के लिए रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है।

महिलाओं को हार्मोन के प्रभाव से नींद आती है कम

हार्मोन और नींद के बीच एक मजबूत संबंध है। एक स्टडी के अनुसार, जब तक दोनों जेंडर युवावस्था में नहीं आते, तब तक स्लीप साइकिल में कोई अंतर नहीं होता है। नींद के पैटर्न में बदलाव तब शुरू होता है, जब लड़कियों में मासिक धर्म शुरू होता है। उनका स्लीप साइकिल मासिक धर्म के आधार पर हार्मोन में उतार-चढ़ाव के कारण अच्छा या खराब हो जाता हैं। गर्भावस्था और मोनोपॉज में भी हार्मोनल परिवर्तन आते हैं और नींद पर इसका प्रभाव पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें