इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में ठंडा- पानी शरीर में जान फूंकने का काम करता है। बाहर से घर आने पर लोगों को तुरंत ठंडे पानी की तलब लगती है। लिहाजा पानी को ठंडा करने के लिए ज्यादातर लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो आज भी मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। मटके का पानी केवल ठंडा ही नहीं होता है बल्कि पीने में भी बेहद मीठा लगता है। मटका, पानी को बाहरी तापमान से बचाकर नेचुरली ठंडा करता है। लेकिन मटका जैसे-जैसे पुराना होता है उसका पानी कम ठंडा होता है।
