Get App

बिना नल्ली के परोसा मटन, तो बारातियों ने गुस्से में तुड़वा दी शादी

शादियों में आपने रिश्तेदारों के नाराज होने के अजब-गजब किस्से तो जरूर सुने होंगे। कभी फूफा नाराज तो कभी मौसा जी को मनाओ तो कभी बारातियों की मनपसंद चीज हर जगह सजाओ। हाल ही में तेलंगाना में बारातियों ने इसलिए शादी तुड़वा दी क्योंकि मटन में से नल्ली गायब थी-

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2023 पर 8:43 AM
बिना नल्ली के परोसा मटन, तो बारातियों ने गुस्से में तुड़वा दी शादी
शादी के मटन ने बारातियों को कर दिया नाराज

मटन का शौक होना अच्छी बात है लेकिन वो शौक खुशी के रंग में भंग डाल दे ये काफी खतरनाक है। हाल ही पॉपुलर तेलुगू फिल्म बलगम जैसा सीन ही तेलंगाना में हुआ। तेलंगाना में एक शादी को तोड़ दिया गया। वजह बनी दूल्हे और दुल्हन के छोटे भाई के बीच की झड़प। मटन में नल्ली ना होने पर दूल्हे को काफी गुस्सा आया। दुल्हन का परिवार निजामाबाद जिले से था और दूल्हा जागतियाल जिले से। हाल ही में सगाई दुल्हन के ही घर पर रखी गई थी। दोनों पार्टियों ने मिलकर ये डिसाइड किया था कि शादी धूमधाम से की जाएगी। ऐसे में दुल्हन के परिवार ने दूल्हे के रिश्तेदारों के लिए नॉन वेज की शादी में व्यवस्था की थी।

खाने के चक्कर में टूटी शादी

दुल्हन पक्ष ने समझाने की बहुत कोशिश की कि खाने में नल्ली ऐड नहीं की गई है। ऐसे में दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। जल्द ही मामला थाने पहुंचा और अधिकारियों ने दूल्हे पक्ष को समझाने की बहुत कोशिश की। बाराती इसी बात पर अड़े रहे कि दुल्हन के परिवार ने शादी में मटन में नल्ली नहीं डलवाई है। दुल्हन के परिवार ने कहा कि अगर पहले इस बारे में जानकारी होती तो वो नल्ली जरूर खाने में डलवाते।

पुलिस भी नहीं करवा पाई समझौता

आखिर में पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी गहरा सदमा पहुंचा कि शादी को इस वजह से कैंसिल कर दिया गया। शादियां तो पहले भी कभी मोटर गाड़ी तो कभी ज्यादा पैसे की वजह से कैंसिल होती दिखी हैं। ये पहली बार है कि मटन की नल्ली की वजह से शादी को तोड़ दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें