Traffic Challan: देश के नागरिकों के लिए सड़क पर चलने के लिए ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। लेकिन अक्सर काफी लोग इन नियमों का उल्लंघन करते हुए भी मिल जाते हैं। जिसके कारण उनका भारी चालान भी काटा जाता है। कई बार तो चालान मोडिफिकेशन के चक्कर में कट जाते हैं। ऐसे ही हैदराबाद में ट्रैफिक पुलिस ने इस साल अब तक कुल 1,32,392 ई-चालान काटे हैं। ये वो चालान हैं, जिन लोगों ने अपनी बाइक या कार की नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की थी। कुच लोग बिना नंबर प्लेट के भी वाहन लेकर घूम रहे थे।
