Get App

Vedanta के अनिल अग्रवाल ने कहा, इंडिया को 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने में युवाओं का बड़ा योगदान

वेदांता के फाउंडर ने कहा है कि उन्हें इस बात का गर्व हैं कि इंडिया दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बन गया है। सिर्फ अमेरिका और चीन इससे आगे हैं। उन्होंने कहा है मैं गर्व से कह सकता हूं कि 2030 तक इंडिया दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में शामिल होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2022 पर 10:43 AM
Vedanta के अनिल अग्रवाल ने कहा, इंडिया को 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने में युवाओं का बड़ा योगदान
वेदांता के चेयरमैन ने इस उपलब्धि में देश के युवाओं का बड़ा योगदान बताया है। उन्होंने कहा है कि देश के युवा आज इनोवेटर्स बन गए हैं। वे अपने सपने को हकीकत में बदल रहे हैं।

Vedanta के फाउंडर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) अक्सर सामाजिक, आर्थिक जैसे मसलों पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। वह अपने लाइफ और संघर्ष की कहानियां भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। उनका मकसद लोगों खासकर युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करना होता है। 28 सितंबर यानी बुधवार को उन्होंने LinkedIn पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने इंडिया के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी (India Fifth Largest Economy in World) बनने पर खुशी जाहिर की है।

अग्रवाल ने लिखा है कि कुछ दिन पहले सुबह की चाय पीने के दौरान जब उन्होंने अखबार पर नजर डाली तो उन्हें इस बारे में पता चला। उन्होंने बताया है कि इस खबर को पढ़कर मन गदगद हो गया। दरअसल, इंडियन इकोनॉमी अब दुनिया में छठे पायदान से पांचवें पर आ गई है। उसने इंग्लैंड को पांचवें पायदान से बेदखल कर दिया है। इंडिया ने उस देश को पीछे छोड़ दिया है, जिसने उस पर 200 साल से अधिक समय तक राज किया।

यह भी पढ़ें : RBI इस हफ्ते 0.50% बढ़ा सकता है इंटरेस्ट रेट, मनीकंट्रोल पोल में इकोनॉमिस्ट्स का अनुमान

वेदांता के चेयरमैन ने इस उपलब्धि में देश के युवाओं का बड़ा योगदान बताया है। उन्होंने कहा है कि देश के युवा आज इनोवेटर्स बन गए हैं। वे अपने सपने को हकीकत में बदल रहे हैं। इससे इंडिया की ग्रोथ स्टोरी आगे बढ़ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें