देश के कई हिस्सों में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान 45 के आसपास पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो 2 मई को महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, रायलसीमा, तेलंगाना और ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में हीटवेव चलने की आशंका है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में 3 दिन और ओडिशा में 2 दिन के लिए गंभीर लू की स्थिति में रेड अलर्ट जारी किया है।
