देश कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी की वजह से मौसम में नरमी बनी हुई है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने देश कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। आज (28 अप्रैल) पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और कर्नाटक में लू की चेतावनी जारी की गई है। वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
