Get App

Weather Update: चुनाव के चौथे चरण में लू से राहत, UP में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना

Weather Update 13th May: सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत मतदान हो रहा है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर 13 मई, 2024 को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विदर्भ और मध्य प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 13, 2024 पर 10:01 AM
Weather Update: चुनाव के चौथे चरण में लू से राहत, UP में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना
उत्तर प्रदेश के सीतापुर और खिरी में तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश होने की खबर है।

Weather Update in India: 13 मई को वोट डालने जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें घर से बाहर निकलने पर लू के थपेड़े नहीं झेलने पड़ेंगे। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, 13 मई को लू से राहत रहेगी। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 मई के अपडेट में कहा था कि तूफान की चल रही गतिविधि के कारण लू की लहर कम हो गई है और अगले 3 दिनों के दौरान विकसित होने की संभावना नहीं है।

सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत मतदान हो रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के सीतापुर और खिरी में तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश होने की खबर है। इससे मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ है लेकिन इसके बावजूद मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी हुई है।

विदर्भ और मध्य प्रदेश में ​गिर सकते हैं ओले

भारत मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर 13 मई, 2024 को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विदर्भ और मध्य प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में भी ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें