देश के कई राज्यों में भीषण और चिलचिलाती गर्मी का दौर जारी है। हालात ऐसे हैं कि इस चिलचालती गर्मी की वजह से लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने 6 राज्यों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। 28 मई तक इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है। इन राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल हैं। राजस्थान के फलोदी का तापमान 50 से ऊपर पार कर गया है।
