Weather Update: मार्च महीने का आधे से ज्यादा हिस्सा गुजर चुका है। सर्दियों की अभी विदाई होने की स्थिति नजर आ रही हैं। सर्दी का मौसम जाने के बाद बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार बना हुआ है। तेलंगाना में बेमौसम बारिश होने की वजह किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पिछले 2-3 दिनों से राज्य के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश हो रही है। इसकी वजह से फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई इलाकों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।
