Weather Updates: अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कुछ इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। इस बीच मौसम विभाग (Indian Meteorological Department – IMD) ने 5 अप्रैल तक कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 7 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश, आंधी की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने 3 से 5 अप्रैल तक रायलसीमा, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई है।
