गर्मी के प्रचंड प्रकोप से बेहाल हो चुके लोगों को मौसम के बदले मिजाज से राहत मिली है। मौसम विभाग (India Meteorological Department's- IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, और राजस्थान में आज (12 मई 2024) हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओला गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं उत्तराखण्ड, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश में आंधी के साथ ओला गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
