पिछले साल आज ही के दिन यानी 14 अगस्त 2022 को दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर आम निवेशकों की निगाहें लगी रहती थी कि उन्होंने किस शेयर पर दांव लगाया है और किस शेयर को बेचा है। बिग बुल (Big Bull) से आम निवेशक काफी प्रभावित थे लेकिन बिग बुल खुद किससे प्रभावित थे? बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने इसे लेकर बताया था कि वह दिग्गज निवेशक आरके दमानी और नेमिश शाह से काफी प्रभावित हैं। राकेश झुनझुनवाला इन दोनों का वे तहेदिल से सम्मान करते हैं।
