Nithin Kamath का तगड़ा प्रैंक, रो पड़े Zerodha के आधे से अधिक एंप्लॉयीज

ब्रोकरेज जीरोधा (Zerodha) के फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) के एक प्रैंक ने ऑफिस के आधे से अधिक एंप्लॉयीज को रुला दिया था। इसका खुलाासा भी उन्होंने खुद किया है। प्लेटफॉर्म पर कंटेट के बुलिशनेस पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया था। जानिए क्या है पूरा मामला जिसमें जीरोधा के आधे से अधिक एंप्लॉयीज रो पड़े

अपडेटेड Jan 02, 2024 पर 7:08 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज जीरोधा (Zerodha) के फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) के मुताबिक जीरोधा के ऑफिस में नकली पुलिस की रेड इसलिए मारी गई थी ताकि यह देखा जा सके कि अत्यधिक तनाव के समय टीम कैसे प्रतिक्रिया करती है।

ब्रोकरेज जीरोधा (Zerodha) के फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) के एक प्रैंक ने आधे ऑफिस को रुला दिया था। इसका खुलाासा भी उन्होंने खुद किया है। प्लेटफॉर्म पर कंटेट के बुलिशनेस पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने फर्जी पुलिस वाले भेजे थे। उन्हें जीरोधा के ऑफिस पर रेड मारने के लिए भेजा गया था और उन्होंने जीरोधा के फाउंडर्स नितिन और निखिल पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था। नितिन का कहना है कि इस प्रैंक पर लगभग आधा ऑफिस रो पड़ा था। उन्होंने ये बातें एवलॉन लैब्स के सीईओ और फाउंडर वरुण मौर्य के आयोजित वनप्लस ओपन कंवर्जेशंस में कहीं।

डेट मार्केट में लौटी बहार, तीन साल बाद 2023 में विदेशी निवेशकों ने निकासी से ज्यादा की खरीदारी

कन्नड़ एक्टर्स आए थे नकली पुलिस वाले बनकर


नितिन कामत ने कहा कि इस प्रैंक के लिए कन्नड एक्टर्स को बुलाया गया था जिन्होंने नकली पुलिस वाला बनकर जीरोधा के ऑफिस पर रेड मारा था। इस पूरी घटना की वीडियो भी बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह कोई सोच भी नहीं सकता था कि कोई भी स्टॉक ब्रोकर इस प्रकार का प्रैंक वीडियो नहीं चलाएगा जिसमें पुलिस वाले रेड मारकर कहें कि आप लोगों का फाउंडर धोखेबाज है और भाग गया है। नितिन के मुताबिक यह वीडियो पूरी तरह से क्रेजी था और आधा ऑफिस रो रहा था।

Torrent Pharma के प्लांट में 5 गड़बड़ी, अमेरिकी नियामक की जांच में खुलासा

Zerodha के Nithin Kamath ने क्यों बनाया यह प्रैंक वीडियो

जीरोधा के ऑफिस का यह प्रैंक वीडियो 2014 में अपलोड हुआ था। इसमें नितिन कामत शुरुआत में कह रहे हैं कि जीरोधा के ऑफिस में नकली पुलिस की रेड इसलिए मारी गई थी ताकि यह देखा जा सके कि अत्यधिक तनाव के समय टीम कैसे प्रतिक्रिया करती है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि बेशक यह मजे के लिए भी किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तकनीशियन कैमरा लगा रहे हैं। इसके बाद कन्नड़ एक्टर्स पुलिस वाले के वेष में हाई कोर्ट के फर्जी ऑर्डर के साथ अंदर आते हैं और फिर कर्मचारियों को घेरने लगते हैं और काम में रुकावट डालने लगते हैं।

Yes Bank को भा रहा नया साल, कमजोर मार्केट में भी शेयर 52 हफ्ते के हाई पर

कुछ एंप्लॉयीज इसका विरोध भी करते हैं जो यह समझने की कोशिश करते हैं कि यह रेड क्यों हो रही है। हालांकि उनमें से अधिकतर तनाव में हैं। आखिरी में नितिन और निखिल कामत ऑफिस में एंट्री करते हैं और प्रैंक का खुलासा करते हैं। इस प्रैंक वीडियो में एक एंप्लॉयी कह रहा है कि इस पर अभी हंसी आ रही है लेकिन उस समय जब यह हो रहा था, तो हंसी नहीं आ रही थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।