Vande Bharat Express: सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat) ट्रेन का नया डिजाइन तैयार हो गया है। स्पीड ट्रायल के लिए यह रेक चंडीगढ़ पहुंच गया है। यात्रियों की सर्विस देने से पहले इसका ट्रायल किया जाएगा। अंबाला रेल मंडल के चंडीगढ़-लुधियाना रेल सेक्शन पर इसका ट्रायल होगा। चेन्नई इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (Integral Coach Factory -ICF) चेन्नई से वंदे भारत ट्रायल के लिए रवाना हो चुकी है। इसमें कई तरह की नई सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। यह ट्रेन 12 अगस्त को लॉन्च हुई थी।
