भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा (IPS officer Ravi Sinha) को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल (Samant Kumar Goel) की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2023 को पूरा हो रहा है। उनका कार्यकाल कार्यभार संभालन के बाद दो साल तक या अगले आदेश तक रहेगा। सामंत गोयल के रॉ चीफ रहने के दौरान कई उपलब्धियां मोदी सरकार के नाम रहीं। उनके कार्यकाल में ही पाकिस्तान के बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया गया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया था।