Aeroflex IPO: एयरोफ्लेस इंडस्ट्रीज का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) करीब 97.07 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत 2,32,17,667 शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदले में उसे करीब 2,25,37,18,090 शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं। कंपनी अपने आईपीओ से करीब 351 करोड़ रुपये जुटाएगी। निवेशकों से इस भारी रिस्पॉन्स के बाद अब सभी की नजर कंपनी के शेयरों के अलॉटमेंट पर टिकी हैं। एयरोफ्लेस इंडस्ट्रीज मंगलवार 29 अगस्त को अपने शेयरों का अलॉटमेंट करेगी। अगर आपने भी इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, तो आप घर बैठे यूं मिनटों में अपना अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं-
