अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज का IPO आने में अभी और वक्त लगेगा। इसकी वजह है कि कंपनी का पब्लिक इश्यू टल गया है। अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज, IPO में 62.4 लाख नए शेयर जारी करके 168.48 करोड़ रुपये जुटाना चाहती थी। एसएमई आईपीओ को 30 अगस्त, 2024 को खोला जाना था और यह 3 सितंबर को बंद होता। लेकिन अब स्टॉक एक्सचेंजेस की ओर से उठाए गए नए सवालों के कारण इसकी ओपनिंग को टाल दिया गया है।
