Bajaj Housing Finance IPO: डायवर्सिफाइड NBFC बजाज हाउसिंग फाइनेंस का पब्लिक इश्यू अगले सप्ताह 9 सितंबर को खुलने जा रहा है। इसमें 11 सितंबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। एंकर निवेशक 6 सितंबर को बोली लगा सकेंगे। बजाज हाउसिंग फाइनेंस मार्केट में लिस्टेड बजाज फाइनेंस के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी है। वर्षों बाद बजाज समूह की किसी कंपनी का IPO आ रहा है। सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है।
