Get App

Bajaj Housing Finance IPO: लिस्टिंग पर 80% का हो सकता है मुनाफा! आज 9 सितंबर से ओपन हुआ इश्यू

Bajaj Housing Finance IPO: ब्रोकरेज मैक्वेरी के एनालिस्ट्स का मानना है कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस की शेयर बाजार में अच्छी लिस्टिंग इसकी पेरेंट कंपनी बजाज फाइनेंस के शेयर के लिए 5 प्रतिशत की बढ़त ला सकती है। साथ ही इससे दूसरी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की रीरेटिंग हो सकती है। ब्रोकरेज ने बजाज फाइनेंस के लिए रेटिंग 'अंडरपरफॉर्म' और टारगेट प्राइस 6,300 रुपये प्रति शेयर रखा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 09, 2024 पर 10:00 AM
Bajaj Housing Finance IPO: लिस्टिंग पर 80% का हो सकता है मुनाफा! आज 9 सितंबर से ओपन हुआ इश्यू
बजाज हाउसिंग फाइनेंस व्यक्तियों के साथ-साथ कॉरपोरेट एंटिटीज को घर या कमर्शियल स्पेस की खरीद और रिनोवेशन के लिए फाइनेंस की पेशकश करती है।

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज फाइनेंस के मालिकाना हक वाली कंपनी और डायवर्सिफाइड NBFC बजाज हाउसिंग फाइनेंस का पब्लिक इश्यू आज 9 सितंबर से खुल गया। इसमें 11 सितंबर तक निवेश किया जा सकेगा। वर्षों बाद बजाज ग्रुप की किसी कंपनी का IPO आया है और इसका निवेशक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। IPO क्लोज होने के बाद शेयर 16 सितंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस व्यक्तियों के साथ-साथ कॉरपोरेट एंटिटीज को घर या कमर्शियल स्पेस की खरीद और रिनोवेशन के लिए फाइनेंस की पेशकश करती है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी का शेयर लिस्टिंग डे पर तगड़ा मुनाफा करा सकता है। investorgain.com के मुताबिक, कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में IPO के अपर प्राइस बैंड 70 रुपये के ऊपर 56.70 रुपये या 81 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस बेसिस पर शेयर 126.7 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकता है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Bajaj Housing Finance IPO का प्राइस बैंड

IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 66-70 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 214 शेयर है। IPO की ओपनिंग से पहले बजाज हाउसिंग फाइनेंस एंकर इनवेस्टर्स से 1758 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। कंपनी इश्यू से 6,560 करोड़ रुपये हासिल करना चाहती है। इश्यू क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 12 सितंबर को फाइनल हो सकता है। Bajaj Housing Finance IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, गोल्डमैन सैक्स इंडिया सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। सिरिल अमरचंद मंगलदास, कानूनी सलाहकार है। केफिन टेक्नोलोजिज, रजिस्ट्रार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें