How to check EMS IPO Allotment Status: वाटर और वेस्टवाटर सर्विसेज मुहैया कराने वाली EMS के आईपीओ का अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है। अगर आपने अप्लाई किया था तो इसका अलॉटमेंट इश्यू के लिए रजिस्ट्रार केफिन टेक (Kfin Tech) या बीएसई की साइट पर जाकर देख सकते हैं कि आपको शेयर मिलने हैं या नहीं। अगर शेयर मिलने हैं तो डीमैट खाते में यह 20 सितंबर को आएगा और अगर शेयर नहीं मिले या जितने शेयरों के लिए अप्लाई किया था, उससे कम मिल रहे तो बाकी पैसे 18 सितंबर को रिफंड होंगे। शेयरों के अलॉटमेंट का स्टेपवाइज प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है।
