Get App

Innova Captab IPO: खुदरा निवेशकों का हिस्सा ओवरसब्सक्राइब, ग्रे मार्केट में फिसली स्थिति

Innova Captab IPO: फार्मा कंपनी इनोवा कैपटैब (Innova Captab) का 570 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसे खुदरा निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और उनके लिए आरक्षित हिस्सा आईपीओ खुलने के कुछ ही घंटे में पूरा भर गया। आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से यह 171 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो इसकी स्थिति कमजोर हुई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 21, 2023 पर 5:07 PM
Innova Captab IPO: खुदरा निवेशकों का हिस्सा ओवरसब्सक्राइब, ग्रे मार्केट में फिसली स्थिति
Innova Captab IPO: इनोवा कैपटैब के 570 करोड़ रुपये के आईपीओ में 26 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे।

Innova Captab IPO: फार्मा कंपनी इनोवा कैपटैब (Innova Captab) का 570 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसे खुदरा निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और उनके लिए आरक्षित हिस्सा आईपीओ खुलने के कुछ ही घंटे में पूरा भर गया। ओवरऑल भी यह आईपीओ पूरा भर चुका है। आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से यह 171 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसके शेयर 100 रुपये यानी 22.32% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं लेकिन एक दिन पहले यह 211 रुपये की GMP पर था। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन की स्थिति

क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)-0.44 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 0.96 गुना

खुदरा निवेशक- 2.12 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें