Jupiter Life Line Hospitals IPO: प्राइवेट हॉस्पिटल चेन वाली कंपनी जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड (Jupiter Life Line Hospitals) ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए 695-735 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ आगामी 6 सितंबर को खुल रहा है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 5 सितंबर को एक दिन के खुलेगा। आईपीओ के लिए बोली 8 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने बताया कि बोली में सफल निवेशकों के डीमैट खाते में 15 सितंबर तक शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। वहीं जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनका पैसा 14 सितंबर तक रिफंड हो जाएगा। जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के शेयर 18 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे।
